JanjgirChampa Thief Arrest : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में लैपटॉप और कंप्यूटर सामान की चोरी करने वाले दो आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में लैपटॉप और कंप्यूटर सामान की चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, स्कूल के शिक्षक जीएल चौहान ने पुलिस को बताया था कि वह स्कूल गया तो देखा कि कम्प्यूटर कक्ष की दो खिड़की खुली हुई थी और 1 नग UPS, 6 नग लैपटॉप, 2 नग की-बोर्ड, माउस, मॉनिटर और प्रोजेक्टर को अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

पुलिस ने शिक्षक जीएल चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसमंदा गांव निवासी आरोपी राजेंद्र बरेठ और हेमंत श्रीवास के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोसमंदा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और आरोपी राजेंद्र बरेठ और हेमंत श्रीवास के कब्जे से चोरी के 5 लैपटॉप, प्रोजेक्टर, सीपीयू, की-बोर्ड, वाईफाई कीमती लगभग 4 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र बरेठ और हेमंत श्रीवास को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!