BIG ACCIDENT : दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर, 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, 14 घायल,  मची अफरातफरी

नई दिल्ली. दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां चार कावंरियों की सड़क हादसे में मौत हो गई और कई लोग इस हादसे में घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सिरसपुर के पास दो ट्रको की आमने सामने हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में करीब 25 कांवड़िए सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार कांवरिए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं को बुलाया और सभी घायलों को भर्ती कराया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में सवार होकर सभी कांवड़ यात्री ​हरिद्वार जा रहे थे। तभी जीटी करनाल रोड के पास एक ट्रक से उनकी भिंड़त हो गई। ट्रक ने डिवाइडर पार कर कांवड़ियों के ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की घायल होने की खबर है। जिसमें दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। जबकि पांच अन्य घायलों को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!