ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में दो दिवसीय आधार कैंप 14 से

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के परिसर में दिनाक 14 जुलाई एवं 15 जुलाई को दो दिवसीय आधार कैंप का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में किया जाना है। यह कैंप भारतीय डाक विभाग कार्यालय डाकपाल प्रधान डाकघर जांजगीर द्वारा आयोजित होगा। कैंप में आधार संबंधित सभी कार्य किये जायेंगे, नया आधार, आधार संशोधन, नाम सुधार, पता सुधार, बायोमेटिक अपडेट आदि कार्य किये जायेंगे। नया आधार बनाने हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, संशोधित कार्य हेतु डाक विभाग द्वारा 50 रू. शुल्क लिये जायेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

नया आधार हेतु आवश्यक दस्तावेज – जन्म प्रमाण पत्र, एवं माता पिता का आधार कार्ड। आधार सुधरवाने हेतु – जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं, बारहवी की अंकसूची या पासपोर्ट या पेन कार्ड या वोटर आई डी या राशन कार्ड या ड्राईविंग लायसेंस प्रस्तुत करें। कैंप का निर्धारित समय सुबह 9ः00 बजे से 01ः00 बजे तक है। सभी नागरिकों, एवं स्कूल के पालकों से अनुरोध है कि अपना अथवा अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने या सुधरवाने हेतु ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में उपस्थित होवें।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!