Sawan Somvar Vrat : सावन सोमवार व्रत में खाना चाहते हैं कुछ टेस्टी और पौष्टिक तो सीख लें लौकी का हलवा बनाने का आसान तरीका

भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस पूरे महीने भक्त उनकी पूजा और आराधना करते हैं. सावन के सोमवार को व्रत रखकर विधिवत भोलेनाथ की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है. सावन सोमवार के व्रत में बिना अनाज खाए, पूरे दिन फलाहार पर रहा जाता है. ऐसे में आपको फलाहार में कुछ ऐसा तैयार करना चाहिए जो पूरी तरह सात्विक हो और जिसे खाने से आपको एनर्जी भी भरपूर मिले और पेट भी भरा रहे. पोषक तत्वों से भरपूर लौकी खाने से आपके शरीर को ताकत भी मिलती है और खाने में भी ये बेहद टेस्टी होता है. आइए लौकी का हलवा बनाने का तरीका जान लेते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

लौकी का हलवा बनाने की सामग्री
250 ग्राम लौकी
2 टेबलस्पून घी
90 ग्राम शक्कर
250 मिली दूध
50 ग्राम मावा
एक चौथाई टीस्पून इलायची पाउडर
बादाम, काजू और पिस्ता

लौकी का हलवा बनाने का तरीका
सावन सोमवार के व्रत में लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर और अच्छे से धोकर उसे कद्दूकस कर लें. अब एक कड़ाही गैस पर रखें और गर्म होने दें. अब इसमें शुद्ध घी डालें. घी गर्म हो जाने पर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और अच्छे से इसे भूनें. लौकी का पानी थोड़ा सूखने लगे तब उसमें दूध डालें और पकने दें. दूध सूखने लगे तब इसमें मावा और चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालें. फ्लेवर के लिए इलायची कूट कर डालें और सभी को साथ में मिक्स करें. लौकी का हलवा तैयार है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!