JanjgirChampa Child Death : सैप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम बच्चा, पानी में डूबने से हुई बच्चे की मौत, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के जेवरा गांव में सैप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में 5 वर्षीय मासूम बच्चा गिर गया और गड्ढे में बारिश का पानी भरे होने से बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

मिली जानकारी के अनुसार, जेवरा निवासी पुष्ककरण का 5 वर्षीय बेटा धनराज खेल रहा था. पुष्ककरण के द्वारा घर में सैप्टिक टैंक बनाने गड्ढा खोदवाया गया था. बारिश होने के कारण काम को रोक दिया गया था, जिसमें बारिश पानी भर गया था. यहां खेलते वक्त 5 वर्षीय मासूम धनराज, सैप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया और उसमें भरे पानी मे डूबने से बच्चे की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!