नग्न प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय, भूपेश बघेल की विफलता : प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय

गिरौदपुरी. छत्तीसगढ़ के इतिहास की ऐसी पहली शर्मसार कर देने वाली घटना, जिससे छत्तीसगढवासी अपने आप को लज्जा महसूस कर रहे है तथा इस प्रकार की घटना मौजूदा भूपेश बघेल की नाकामी, अदूरदर्शिता को प्रदर्शित करता है. आखिर इस प्रकार का प्रदर्शन करने क्यों बाध्य होना पड़ा, चिंतनीय प्रश्न है तथा छत्तीसगढ़ की हर नागरिक को सोचना चाहिए कि राज्य की स्थिति इतनी बदतर क्यों ?

 



प्रोफेसर ब्रम्हानंद मारकंडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घोर निंदा करते हुए भूपेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहां कि आखिर सरकार क्यों तीन बंदरों की भूमिका में है, इस प्रकरण में आरोपियों को क्यों संरक्षण दे रहा है, संविधान की खुल्लम खुल्ला धज्जिया उडायी जा रही है, कमजोर गरीब वर्ग अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गो के साथ आजादी के प छत्तर वर्षो बाद ऐसा शोषण कब तक? फर्जी जाति प्रमाण पत्र आखिर किसने जारी किया तथा सरकारी सेवा में आने के पूर्व दस्तावेजो की जाँच क्यों नही की गई/ अंदर तह खानो से सदियों से फर्जी नियुक्तिया होती रही है वंचित वर्ग अपने मौलिक अधिकारों से वंचित होता रहा है/

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

छत्तीसगढ़ के इतिहास में परसों की घटना काला दिवस बनकर आया है तथा छत्तीसगढ वासियों को झकझोर दिया है क्यों इस प्रकार के प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा, ऐसी रास्ता आखिर क्यों अख़्तियार करनी पड़ी, सरकार चिरनिद्रा में क्यों थी/ छत्तीसगढ शासन समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के पत्र क्रमांक दिनाँक 25.11.2020 के हवाला देते हुए कहा कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारको . के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने जारी पत्र में कहा गया कि उच्च स्तरीय छानबीन समिति रायपुर ने सन् 2000 से 2020 तक कुल 758 प्रकरण प्राप्त हुए थे जिसमें659 प्रकरणों पर जांच उपरांत 267 प्रकरणों पर फर्जी पाये जाने तथा

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

समस्त विभागों में फर्जी कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही करने लिखा गया यथा(1) जिसके जाति प्रमाण पत्र गलत पाये गये है उन्हे तत्काल महत्वपूर्ण पदों से पृथक किया जावें
(2) जिन प्रकरणों में माननीय न्ययालय द्वारा स्थगन प्राप्त नही हुआ है उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए
यदि समय पर उक्त पत्र पर कार्यवाही की गई होती तो आज छत्तीसगढ की शांत एवं समृद्ध शाली विरासत को तार-तार नही होना पड़ता, ऐसी शर्मिदगी नही झेलनी पड़ती/ नग्न प्रदर्शनकारियों ने कोई शौक से या छतीसगढ़ की आस्मिता को नुकसान पहुंचाने ऐसी कृत्य नही किया होगा, बल्कि इस शोषित वर्ग के द्वारा शासन प्रशासन से लगातार कार्यवाही हेतु मांग किया जाता रहा है पर अंतत्वोगत्वा विवश होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उक्त कृत्य करना पड़ा/ छत्तीसगढ़ की जनता मौजूदा कांग्रेस की भूपेश सरकार को माफ नही करेंगी तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी/ भाजपा की विशाल संस्कारित, समृद्ध पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त कर आनेवाले चुनाव में छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बनायेगी//

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!