JanjgirChampa Big News : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत, 2 युवक बाल-बाल बचे, जांच में जुटी बलौदा पुलिस, इस वक्त गिरी आकाशीय बिजली… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा ग़ांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 1 युवक की मौत हो गई, वहीं 2 युवक बाल-बाल बचे हैं. मृतक युवक का नाम राकेश रोहिदास था. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, खैजा गांव में आज शाम राकेश रोहिदास, अपने अन्य 2 दोस्तों के साथ मुड़पार तालाब में मछली पकड़ने गया था. इस दौरान बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में युवक राकेश रोहिदास आ गया और उसकी मौत हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद उसके 2 दोस्त बाल-बाल बचे. उसके दोनों दोस्त कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मृतक।युवक के शव को बलौदा अस्पताल में रखा गया है. मामले में मर्ग कायम किया गया है और कल रविवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!