JanjgirChampa Big Accident : अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मारी, पिकअप में सवार 1 व्यक्ति की मौत, एक हाथ कटकर अलग हुआ, पिकअप में सवार अन्य 15 घायल, 8 को ज्यादा चोट आई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव में अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया है. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 लोगों को मामूली चोट आई है, वहीं 8 लोगों को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें बम्हनीडीह अस्पताल से जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल 8 लोगों का इलाज किया जा रहा है.दरअसल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टुण्डरी ग़ांव से पिकअप में सवार होकर 16 लोग मैनपाट घूमने जा रहे थे. वे बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी ग़ांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी.



इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सभी 16 घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, यहां 9 लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया, लेकिन रास्ते में रूपेश साहू नाम के युवक ने दम तोड़ दिया, उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया था. अन्य 8 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!