JanjgirChampa Big News : जब गले में तख्ती लटकाकर आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंच गई महिला सरपंच, डेढ़ माह से नहीं सुनने वाले अफसर अब हुए अलर्ट, फिर ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के हेड़सपुर गांव की महिला सरपंच शांति बाई चौहान को अपर आयुक्त से स्टे मिलने के बाद भी बहाली नहीं होने से नाराज महिला सरपंच, आत्मदाह करने की तख्ती लटकाए कलेक्टोरेट पहुंच गई. इसके बाद जिला प्रशासन के अफसर हरकत में आए और महिला को उचित पहल का आश्वासन दिया है. मामले में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य का कहना है कि अकलतरा एसडीएम को प्रकरण की जांच के लिए निर्देशित किया गया है और यदि महिला के हक में स्टे है तो बहाल किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  श्रीवास समाज द्वारा सक्ती में सेन जी जयंती का भव्य आयोजन, जांजगीर-चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि

दरअसल, हेड़सपुर की सरपंच शांति बाई चौहान ने बताया कि उन्हें धारा 40 के तहत हटाया गया था. इस पर अपर आयुक्त से स्टे ले आने के बावजूद SDM के द्वारा उन्हें डेढ़ माह से पदभार नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना है कि कई बार कलेक्टर और SDM से मिलने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है, जिसके बाद वह आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची है. महिला की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और महिला सरपंच को उचित पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण के लिए पत्रकार राजेंद्र राठौर और शिक्षक हेमंत कुमार राठौर का हुआ सम्मान, धाराशिव गांव में स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज की बैठक में हुआ अभिनंदन...

error: Content is protected !!