Sakti News : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के लिए बैठक सम्पन्न, जिला मुख्यालय में गरिमामय ढंग से आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए विभागवार कार्यो की जिम्मेदारियां सौंपी गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती के समीप स्थित मैदान में आयोजित होगा।

 



कलेक्टर ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पानी, विद्युत, जनरेटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

कलेक्टर ने समारोह के गरियामय आयोजन के लिए सभी विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, सर्व एसडीएम डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!