JanjgirNews : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के इस महाकुम्भ में छत्तीसगढी़ खेलों का भरपूर आनंद छत्तीसगढ़वासियों ने उठाया : इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्यमंत्री का जताया आभार

जांजगीर-चाम्पा. ’’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के इस महाकुम्भ मे छत्तीसगढी़ खेलों का भरपूर आनंद छत्तीसगढ़ वासियों ने उठाया, इस अवसर को प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार’’, उक्त बातें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जोन स्तर खेल के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही।

 



इंजी. पाण्डेय राजीव युवा मितान क्लब के निमंत्रण पर गौरव ग्राम सिवनी (नैला) पहुंचे। इस अवसर पर उन्हांेने राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यांे को शानदार आयोजन के लिए बधाई दिया और विजयी खिलाड़ियो को आगामी ब्लाक स्तर पर भाग लेने की शुभकामनाएं दिये। उन्होने छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक के प्रति लोगों का खासकर छात्र-छात्राओ और महिलाओ का अभूतपूर्व उत्साह के लिए प्रतिभागियो को बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती बाई चैहान ने किया।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन राजीव युवा मितान के अध्यक्ष इंजी. निखिल राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रभाकर तिवारी पूर्व सरपंच कन्हाईबंद, शाला विकास समिति के अध्यक्ष द्वय महेंद्र पाण्डेय एवं द्वासराम बरेठ , सोसाइटी अध्यक्ष संतोष राठौर , रामगोपाल राठौर, रामायण धीवर, राकेश कहरा, कृष्णा बरेठ, प्राचार्य जेपी राठौर, ग्राम सचिव रामाकांत पाठक, खेल प्रभारी द्वय मंजुला पाण्डेय, केशव साहू, राजीव युवा मितान क्लब बनारी के अध्यक्ष शुभम सारथी, राजीव युवा मितान क्लब सिवनी के सदस्य सोनू चैहान अजय राठौर, डिगेश्वर बरेठ, अभिषेक राठौर, केशव यादव, अविनाश बरेठ, गोपाल बरेठ, संजय राठौर, विरेन्द्र राठौर, धनंजय पाण्डेय, रामनारायण राठौर, पवन हंश, विजय सूर्यवंशी, स्कुल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!