IND vs WI: भारत और वेस्‍टइंडीज से पहले T20I में हो गई बड़ी गलती, ICC ने दोनों टीमों को दी कड़ी सजा

नई दिल्‍ली. भारत और वेस्‍टइंडीज को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में धीमी ओवर गति का खामियाजा भुगतना पड़ा क्‍योंकि आईसीसी ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। वेस्‍टइंडीज ने भारत को 4 रन से मात देकर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

 



आईसीसी ने कहा कि भारतीय टीम ने तय समय से एक ओवर धीमा किया जबकि वेस्‍टइंडीज की टीम दो ओवर पीछे रही। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है क्‍योंकि वह तय समय से एक ओवर पीछे रही। वहीं वेस्‍टइंडीज पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया क्‍योंकि वह तय समय से दो ओवर पीछे थी।”

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

दोनों टीमों से हुई गलतियां

आईसीसी ने अपने बयान में आगे कहा, ”मैच रेफरी के अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने हार्दिक पांड्या और रोवमैन पॉवेल की टीमों के तय समय से एक व दो ओवर कम करने के बाद यह सजा दी।” आईसीसी खिलाड़ी आचार संहिंता के आर्टिकल 2.22 का संबंध कम ओवर-रेट अपराध से है।

आईसीसी ने कहा कि तय समय से प्रत्‍येक ओवर कम करने के दौरान खिलाड़‍ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। गंभीर अपराध होने पर 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

कार्रवाई की जरुरत नहीं

आईसीसी ने साथ ही कहा कि औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं क्‍योंकि पांड्या और पॉवेल ने अपनी गलती को स्‍वीकार कर लिया है। बयान में कहा गया, ”मैदानी अंपायर्स ग्रेगोरी ब्रेथवेट और पैट्रिक गस्‍टर्ड, थर्ड अंपायर नाइजेल डुगुइड और चौथे अंपायर लेस्‍ली रीफर ने जुर्माना लगाया है।”

error: Content is protected !!