Sakti Arrest : प्रोजेक्ट मैनेजर और ड्राइवर पर तलवार से हमला कर मारपीट और लूट का मामला, 5 युवक गिरफ्तार, मामले का मुख्य आरोपी फरार, आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और 2 हजार 5 सौ रूपये जब्त, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने रास्ता रोककर कर प्रोजेक्ट मैनेजर और ड्राइवर पर तलवार से हमला कर मारपीट और लूट करने वाले 5 युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले का मुख्य आरोपी त्रिदेव राय फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



हसौद थाना प्रभारी कमल मैरिशा ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर मृनाल कांतिपाल द्वारा जल आवर्धन योजना के अंतर्गत मिरौनी में पाईप लाईन बिछाई जा रही है. प्रोजेक्ट मैनेजर अपने ड्राइवर के साथ मिरौनी जा रहा था, तभी नरियरा में त्रिदेव राय, किशन रात्रे, करिया, महेश और उनके 3-4 अन्य साथी द्वारा रास्ता रोककर तलवार से हमला कर मारपीट करने लगे और पैसे की लूटपाट करने लगे. मैनेजर की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में बिना नंबरी में अपराध पंजीबद्ध किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

इसके बाद हसौद थाने में बदमाशों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 341, 292, 506, 307, 396, 397 आम्स एक्ट की धारा 26, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक किशन रात्रे, चंद्रसेवक महेश उर्फ करिया, किशन साहू, मानसाय यादव, सरोज साहू को पकड़ा है और घटना में प्रयुक्त कार को, 2 हजार 5 सौ रूपये जब्त किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले का मुख्य आरोपी त्रिदेव राय फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!