Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है. आरोपी राहुल, तिलई गांव का रहने वाला है, जहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है.

 



दरअसल, नाबालिग लड़की के परिजन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी घर मे नहीं है. परिजन द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मामले में पुलिस ने जांच की तो तिलई गांव निवासी राहुल कुमार के द्वारा अपहरण करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने तिलाई गांव में दबिश दी और नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

मामले में जब नाबालिग लड़की का कथन लिया गया तो उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राहुल कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया है. इसके बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!