Sakti News : चन्द्रपुर क्षेत्र की दुकानों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश, 64 बोरी खाद किया गया जप्त, विक्रेता के पास नही मिला वैध लायसेंस, हार्डवेयर दुकान में मिला खाद का अवैधानिक भंडारण

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में खाद, बीज, दवा दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा था। जिसके तहत खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर निगरानी रखने तथा अन्य अनियमितताओं को दूर करने के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 



उप संचालक कृषि विभाग सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिवस चन्द्रपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के खाद बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कृषि विभाग के निरीक्षकों एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा चन्द्रपुर क्षेत्र में सघन जांच किया गया।
चन्द्रपुर नगर के मेनरोड स्थिति हार्डवेयर दुकान मनोज टेंडर्स संचालक मनोज अग्रवाल के गोदाम से 64 बोरी खाद का अवैधानिक भंडारण पाया गया। विक्रेता के पास खाद बेचने का लायसेंस नहीं है।

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

यह खाद कालाबाजारी के लिए अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। कार्यवाही के दौरान उर्वरक निरीक्षक डभरा के द्वारा अवैधानिक भंडारित खाद को जब्त कर लिया गया। इस कार्यवाही में जिला स्तर दल के नोडल अधिकारी आर. एन. गांगे, आर.एल.पटेल, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, विकासखंड स्तर दल से उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, डी.सी.देंवागन एवं राजस्व विभाग से विनोद नेताम राजस्व निरीक्षक, मुकेश रमन पटवारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि जिले के सभी विक्रेताओं का जांच किया जायेगा। कहीं भी खाद बीज दवा का कालाबाजारी, अवैधानिक भंडारण या अन्य कोई भी अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त खाद बीज विक्रय के लिए लायसेंस के सभी शर्ते का पालन किया जाना आवश्यक है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!