Janjgir Big News : जिला जेल में भी आई फ़्लू की दस्तक, 32 बंदियों का चल रहा इलाज, जेल में लगाया गया कैम्प, अब तक इतने बंदी हो चुके हैं पीड़ित… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला जेल में भी आई फ़्लू ने दस्तक दे दी है और अभी 32 विचाराधीन बंदी आई फ्लू से पीड़ित हैं. जेल प्रशासन ने कैम्प लगाकर बंदियों का उपचार कराया है और दवा उपलब्ध कराई गई है. जिला जेल में अब तक 70 से ज्यादा बंदी को आई फ्लू हो चुका है. ऐसे में आई फ्लू से प्रभावित बंदियों को एक बैरक में रखा गया है, ताकि अन्य बंदियों में आई फ्लू को फैलने से रोका जा सके.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

जिला जेल के अधीक्षक डीडी टोन्डर ने बताया कि जेल में आने वाले नए बंदियों की वजह से आई फ्लू का इंफेक्शन बना हुआ है. आई फ्लू से पीड़ित सभी बंदियों का कैम्प लगाकर इलाज किया गया है.

आपको बता दें, जिला जेल जांजगीर में 3 सौ से ज्यादा बंदी है, जो क्षमता से अधिक है. ऐसे में आई फ्लू का संक्रमण जिला जेल में बना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!