Sakti Big Update : अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम हुआ समाप्त, भाजपा ने 5 घंटे तक किया चक्काजाम, आवागमन रहा बाधित, युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया गया था चक्काजाम, भाजपाई और ग्रामीण बैठे थे चक्काजाम पर, मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम रही मौजूद

सक्ती. अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है. भाजपा ने 5 घंटे तक चक्काजाम किया. इस दौरान आवागमन बाधित रहा. भाजयुमो के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया समेत भाजपाई और ग्रामीण चक्काजाम पर बैठे थे. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही.

 



भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि घोघरी-बसंतपुर जर्जर सड़क की निर्माण, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल उन्नयन, बरभांठा में सीएम के घोषणा के बाद भी पुलिया का निर्माण प्रारम्भ नहीं होने पर भाजयुमो के नेतृत्व में घोघरी गांव में डभरा-हसौद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया. अधिकारियों के द्वारा 15 दिवस के भीतर समस्या का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

भाजपा जिला महामंत्री गगन जयपुरिया ने बताया कि 3 मांगों को लेकर चक्काजाम किया गया. इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था. शासन-प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं हुई तो भाजपा ने आज क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर चक्काजाम किया. इसके बाद प्रशासन के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि पुल और सड़क को लेकर 15 दिवस के भीतर प्रशासकीय स्वीकृति आ जाएगी और मरम्मत कराई जाएगी. साथ ही, हाईस्कूल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है. आने वाले दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर पुनः भाजपा के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत साहू, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र नायक, प्रकाश साहू, विक्रम प्रताप सिंह, आलोक पटेल, मालखरौदा SDM रजनी भगत, मालखरौदा तहसीलदार संजय मिंज, सक्ती DEO बीएल खरे, PWD के अधिकारी, मालखरौदा BEO त्रिभुवन सिंह जगत, ABO चंद्रिका आर्मो, सक्ती SDOP तस्लीम आरिफ, डभरा टीआई नरेंद्र यादव, चंद्रपुर टीआई भारद्वाज सिंह, सहित भाजपा नेता और ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!