JanjgirChampa Thief : सोने का जेवरात समेत CCTV का DVR ले उड़े चोर, ज्वेलरी दुकान के संचालक ने पामगढ़ थाना में दर्ज कराई FIR

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने दराज में रखे जेवरात और CCTV का DVR को पार किया है, जिसकी कुल कीमत 70 हजार है. मामले की रिपोर्ट के बाद पामगढ़ पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है और चोरों की पतासाजी की जा रही है.

 



दरअसल, पामगढ़ के नवीन कुमार सोनी ने थाना में रिपोर्ट ने दर्ज कराया है कि उसकी मेन रोड पामगढ़ में ज्वेलरी की दुकान है और दुकान से लगा घर भी है. रात में चोर दुकान में घुसे और दराज में रखे सोने के डाइस पीस और CCTV के DVR को चोर, चोरी करके ले गए, जिसकी कुल कीमत 70 हजार रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी है. दूसरी ओर, चोरी की घटना के बाद पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है, क्योंकि पामगढ़ के मेन रोड में चोरी की घटना हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!