छत्तीसगढ़ चुनाव: बीजेपी ने चौंकाया! पहली बार चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों के सेलेक्शन में जुटी, दिल्ली में हुई बैठक. पढ़िए आगे…

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का अभी ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी चुनाव समिति की बैठक कर उम्मीदवारों के चयन में जुट गई है. बीजेपी के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार है जब चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों के सेलेक्शन में पार्टी जुटी है.



 

 

 

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की B, C और D कैटेगरी की कुल 27 विधानसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई. सभी के लिए उम्मीदवारों के पैनल पर भी चर्चा की गई है.

 

 

 

बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार (16 अगस्त) को दिल्ली में हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ कैटेगरी की सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई. बीजेपी ने चार कैटगरी बनाई हैं. ‘ए’ कैटगरी का मतलब है- जहां जीत मिली.

 

 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : बारातियों की जमकर पिटाई के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य 7-8 आरोपी फरार, पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला...

किस कैटेगरी में कितनी सीटें?

सूत्रों के मुताबिक, चर्चा में राज्य इकाई की तरफ से सीटों के कैटेगराइजेशन को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा गया. जिन 27 सीटों को लेकर चर्चा हुई, उनमें से कुल 22 सीटें ‘बी’ और ‘सी’ कैटेगरी और 5 सीटें ‘डी’ कैटेगरी में विभाजित की गई हैं.

 

 

 

बी, सी और डी कैटेगरी की सीटों का मतलब क्या है?

‘बी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी उम्मीदवार कभी हारे और कभी जीते हैं, ‘सी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया जिन्हें पार्टी दो बार से ज्यादा हारी है, ‘डी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी कभी नहीं जीती है. इन कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर भी चर्चा हुई है.

 

 

 

 

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में छत्तीसगढ़ की इन 27 सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल के अलावा स्थानीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक, हर सीट पर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कब की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  कोरिया बड़ी खबर : करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वायड की बड़ी कार्रवाई, देवखोल और भालूमाड़ा में खनन क्षेत्र चिन्हित, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश, अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप

 

 

 

2018 के छत्तीसगढ़ चुनाव में ऐसा रहा था रिजल्ट

बता दें कि 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. तब बीजेपी को 90 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 15 पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा 68 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. हालांकि, उसके तुरंत बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी करते हुए 11 सीटों में से 9 सीटें जीती थीं. अब बीजेपी समय से पहले चौकन्ना होकर चुनाव की तैयारी में जुट गई है और पिछले लोकसभा चुनाव की जीत को इस बार विधानसभा में बदलना चाहती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : 'खबर सीजी न्यूज' की खबर का असर, मरघट्टी गांव में ग्रामीणों ने चेन माउंटेन और रेत से भरे 12 हाइवा को रोका, खनिज अधिकारी एवं अन्य अफसरों के खिलाफ नारेबाजी, महानदी में ग्रामीणों का प्रदर्शन, महानदी में लगातार जारी था रेत उत्खनन...

error: Content is protected !!