Janjgir News : छ्ग कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जांजगीर, प्रमुख कार्यकर्ताओं से कर रहीं चर्चा, विस अध्यक्ष, राजस्व मंत्री और विधायक मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. छ्ग कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जांजगीर पहुंची हैं और कांग्रेस की प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही हैं. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, छ्ग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौजूद हैं. कुमारी शैलजा के आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

बैठक में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के 8 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा वन-टू-वन चर्चा करेंगी. विधानसभा चुनाव के ठीक ढाई माह पहले कुमारी शैलजा का जांजगीर दौरा हुआ है, इसके बड़े राजनीतिक मायने हैं, क्योंकि जांजगीर-चाम्पा लोकसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!