Janjgir-Champa Action: रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने का मामला, 17 वाहनों पर की गई कार्रवाई, वाहनों मालिकों पर की जाएगी कार्रवाई

जांजगीर: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के पिथमपुर, बिरगहनी, केवा, नवापारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पाये जाने पर 17 वाहनों पर कार्यवाही किया गया।

 



 

 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलग्न वाहन जिसमें 01 जेसीबी, 03 हाईवा एवं 13 ट्रैक्टर पर जब्ती की कार्यवाही की गई . साथ ही, उक्त वाहनों को माईनिंग इंस्पेक्टर को सुपुर्द किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

 

 

उक्त वाहन एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!