Sakti Big Update : नहाने के दौरान 2 युवक नाला में डूबने का मामला, घटना स्थल से 3 किमी दूर मिला एक युवक का शव, दूसरे युवक की खोजबीन जारी, मौके पर गोताखोरों और मालखरौदा पुलिस की टीम मौजूद

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के कनईडीह-नगझर के बगान नाला में डूबे 2 युवक में से एक युवक का शव घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर नवापारा गांव में नाला के किनारे मिला है. दूसरे युवक की खोजबीन की जारी रही है. मौके पर गोताखोरों और मालखरौदा पुलिस की टीम मौजूद है.

 



मालखरौदा टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे बिहार के रहने वाले दो युवक तबरेज आलम और महताब आलम जो पास के क्रेशर उद्योग में कार्यरत थे. 6 लोगों के साथ कनईडीह-नगझर के बगान नाला में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तबरेज आलम और महताब आलम नाला में डूबकर बह गए. सूचना के बाद तत्काल मौके पर मालखरौदा पुलिस की टीम पहुंची और गोताखोरों की टीम बुलाई गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

1 घंटे तक गोताखोरों की टीम में खोजबीन की, लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया था. रात्रि में सक्ती एएसपी गायत्री सिंह भी पहुंची हुई थी. आज सुबह घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर नवापारा गांव में नाला के किनारे तबरेज आलम का शव मिला है, वहीं एक और युवक महताब खान की खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!