JanjgirChampa FIR : महिला से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला, 6 लोगों के खिलाफ नवागढ़ थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र की महिला से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति देवचरण धीवर, सास गंगाबाई धीवर, जेठ उमेन्द्रराम धीवर, नेतराम धीवर, जेठानी मोतिनबाई और सुनीताबाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, महंत गांव की प्रीति धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी 13 मई 2019 को तिलकेजा के देवचरण धीवर से हुई थी. शादी के कुछ माह बाद ही पति, सास गंगाबाई, जेठ उमेन्द्रराम, नेतराम,जेठानी मोतिनबाई, सुनीताबाई के द्वारा दहेज में बाइक नहीं लाने की बात को लेकर मारपीट की और टोनही कहकर प्रताड़ित करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने तिलकेजा के आरोपी पति देवचरण धीवर, सास गंगाबाई, जेठ उमेन्द्रराम, नेतराम जेठानी मोतिनबाई और सुनिताबाई के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!