Sakti Accident Death : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने चंद्रपुर-सारंगढ़ मार्ग पुल पर किया चक्काजाम, जांच में जुटी चंद्रपुर पुलिस

सक्ती. डभरा ब्लॉक के चंद्रपुर पुल के ऊपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर चंद्रपुर पहुंची. परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चंद्रपुर-सारंगढ़ पुल पर 30 मिनट तक चक्काजाम किया. अधिकारियों की समझाइश और शासन की तरफ से 25 हजार रूपये देने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

 



चंद्रपुर टीआई भारद्वाज सिंह ने बताता कि चंद्रपुर पुल के ऊपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोविंदपुर गांव निवासी गणेश पटेल की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इधर, अक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने 30 मिनट तक चंद्रपुर-सारंगढ़ मुख्य मार्ग पुल पर चक्काजाम किया. अधिकारियों की समझाइश और शासन की तरफ से 25 हजार रूपये देने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है. फिलहाल, मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!