Jawan Worldwide Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर जवान की दहाड़, दो दिन में शाह रुख की फिल्म ने छापे इतने नोट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 7 सितंबर को वह घड़ी आ ही गई, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही ऐसी दहाड़ मारी कि अब तक अच्छा कर रही पिछली सभी फिल्मों का इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 



फिल्म ने ओपनिंग डे में इतिहास रच दिया और दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई का यह सिलसिला जारी रहा। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर में ‘जवान’ की दो दिन की कमाई लोगों की उम्मीदों से भी ज्यादा निकली।

वर्ल्डवाइड किया कमाल का कलेक्शन
एटली कुमार की पहली बॉलीवुड डायरेक्टोरियल मूवी ‘जवान’ ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे दिन बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए फिल्म ने पहले दिन से और भी बेहतरीन कमाई कर ली। किंग खान का सिर्फ भारत में ही नहीं, भारत के बाहर भी जबरदस्त क्रेज है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए, जिसमें बताया गया कि फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 129.6 करोड़ कमाए। वहीं, सोशल मीडिया पर दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

जवान’ फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें कि ‘जवान’ इस साल की सबसे ज्यादा बड़े नंबर्स से ओपनिंग लेने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

टॉप ओपनिंग वर्ल्डवाइड
आरआरआर- 222 करोड़
बाहुबली 2- 214 करोड़
केजीएफ 2- 164.5 करोड़
पठान- 108 करोड़

नॉर्थ अमेरिका में किया शानदार बिजनेस
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह पहले दिन का कलेक्शन है। इसमें फिल्म ने यूएसए के 676 लोकेशन्स से 8.51 करोड़ और कनाडा के 86 लोकेशन्स से 2.78 करोड़ बंटोरे हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.29 करोड़ हो गया है।

‘जवान’ स्टार कास्ट
‘जवान’ फिल्म में शाह रुख खान के दमदार एक्शन सीक्वेंस के अलावा नयनतारा का लेडी दबंग अवतार और विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) का निगेटिव रोल भी देखने को मिलेगा। साथ ही सान्या मल्होत्रा भी फिल्म का हिस्सा हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मूवी में कैमियो किया

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!