मैंने अपना कॉन्फिडेंस खो दिया था’, तुनिषा शर्मा की मौत के बाद फलक नाज का हुआ था ऐसा हाल

अली बाबा फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने बीते साल दिसंबर में अपनी जान ले ली थी। एक्ट्रेस ने शो के सेट पर खुदकुशी कर ली थी।

 



तुनिषा शर्मा की मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस की फैमिली ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड एक्टर शीजान खान पर लगाया था। इस केस में शीजान को करीन 70 दिनों तक जेल में रहना पढ़ा था। अपने भाई को बचाने की लड़ाई में टीवी एक्ट्रेस फलक शाज ने कड़ी मेहनत की थी।

कोई ऑडिशन्स नहीं दे पा रही थी’
फलक शाज हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी। शो में एक्ट्रेस कई बार पूजा भट्ट ने उस दुख की घड़ी को याद करती दिखाई भी दी थी। हालांकि अब एक बार एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की है, उन्होंने बताया है कि तुनिषा के यूं जाने से उनकी क्या हालत थी।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, ‘तुनिषा की मौत के बाद मैंने और मेरे परिवार ने जो कुछ भी झेला है वो बहुत मुश्किल था। मेरे लिए कैमरा के सामने आना और कोई भी कैरेक्टर प्ले करना बहुत मुश्किल रहा। मैं कोई डायलॉग्स या कोई लाइन्स नहीं बोल पा रही थी। यहां तक कोई ऑडिशन्स भी नहीं दे पा रही थी। बिग बॉस मेरे लिए बिल्कुल सही प्लेटफॉर्म था और सही समय पर मुझे मिला।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

तुनिषा के बेहद करीब थी फलक
फलक नाज (Falaq Naaz) ने एक्ट्रेस के निधन पर अपना खुद जाहिर किया था। इतना नहीं उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी। शीजान की दोनों बहनों के साथ तुनिषा के अच्छे रिश्ते थे। सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!