ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में विष्वकर्मा जयंती मनाई गई

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में प्रति वर्ष की भांति विश्वकर्मा जयंती का पर्व श्री विश्वकर्मा जी की जयंती प्रतिमा स्थापित कर मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर पंडित राकेश तिवारी के द्वारा विधिवत पूजन कार्य किया गया। विद्यालय से जजमान योगेश कुमार उपाध्याय, सागर विश्वकर्मा, सनत सूर्यवंशी और द्वारिका राठौर विराजमान थे। समर्पित वैदिक मत्रोच्चारण सेे समस्त विद्यालय प्रांगण भक्तिमय रहा। इस अवसर पर शिक्षको, पालकगण ने विश्वकर्मा जी की जयघोष एवं आरती गाकर आराधना मे सम्मिलित हुये ।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

विधिवत पूजन कार्यक्रम समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया। विधि सम्मत पूजनोत्सव के उपरांत कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक आलोक अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रकाश पांडे, आशीष राउत, सूरज प्रकाश श्रीवास, योगेश कुमार, दिनेश मिरी, अनूप प्रकाश और ऋषभ अग्रवाल शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिती रही।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!