JanjgirChampa Big Update : रिंगनी-कुकदा कंजी नाला के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा, लापरवाही ऐसी कि बच्चे और स्थानीय लोग नहा रहे, मौके पर पुलिस तैनात नहीं, कभी भी लापरवाही पड़ सकती है भारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी-कुकदा कंजी नाला के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा है. पुल के ऊपर इस सीजन में तीसरी बार पानी आया है और आवागमन बाधित हुआ है. यहां आम लोगों की लापरवाही भी सामने आई है और पुल के ऊपर बच्चों, स्थानीय लोगों के नहाने का वीडियो भी सामने आया है. ऐसे में पुलिस प्रशासन के दावे की भी पोल खुल गई है, क्योंकि मौके पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है. इस तरह लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है. पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दरअसल, जिले में पिछले 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद नदी-नाले उफान पर है. रिंगनी-कुकदा कंजी नाला के पुल के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा है, जिसके बाद राहगीरों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है, क्योंकि इस सीजन में कंजी नाला के पुल से तीसरी बार पानी ऊपर बह रहा है और आवागमन रुक गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!