JanjgirChampa Death : आकाशीय बिजली के चपेट में आए पति-पत्नी और एक अन्य महिला, पति की हुई मौके पर मौत, घायल दोनों महिला जिला अस्पताल में भर्ती, खेत में काम करने गए थे तीनों

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के औराईकला गांव में खेत में काम करने गए पति-पत्नी और एक अन्य महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इससे पति परीक्षित बिंझवार की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल उसकी पत्नी एवं अन्य महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया, जहां दोनों घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दरअसल, औराईकला गांव के मौहार पारा निवासी परीक्षित बिंझवार, अपनी पत्नी इतवारी बाई बिंझवार सहित अन्य लोगों के साथ रेलाही खार खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इससे परीक्षित बिंझवार की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल उसकी पत्नी व अन्य महिला को जिला अस्पताल लेकर आया गया. जहां दोनों घायल महिला का इलाज जारी है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!