Janjgir Arrest : तहसीलदार से मारपीट करने वाला आरोपी लिपिक गिरफ्तार, घटना के बाद से हो गया था फरार, …इन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया था FIR

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर तहसीलदार बजरंग साहू से ऑफिस में मारपीट करने वाले आरोपी लिपिक आशीष मालू को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद आरोपी लिपिक फरार हो गया था. एफआईआर के बाद जांजगीर एसडीएम ने आरोपी लिपिक को सस्पेंड कर दिया था. तहसीलदार बजरंग साहू की रिपोर्ट पर धारा 332, 353, 294, 506 के तहत दर्ज FIR दर्ज किया था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

दरअसल, तहसीलदार ऑफिस जांजगीर में तहसीलदार बजरंग साहू ने लिपिक आशीष मालू को काम दिया, जिसके बाद लिपिक तैश में आ गया और तहसीलदार पर पहले बोतल फेंका, लेकिन तहसीलदार बच गए, फिर लिपिक आशीष मालू ने तहसीलदार बजरंग साहू की हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी थी. रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली ने एफआईआर दर्ज किया था. इधर, फरार आरोपी लिपिक आशीष मालू को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!