JanjgirChampa FIR : कोलवाशरी के गार्ड से मारपीट, सिर से बहने लगा खून, पेंड्री फोरलेन के पास हुई मारपीट, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कोलवाशरी के गार्ड से मारपीट के मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. घटना में गार्ड के सिर में चोट आई है और वह लहूलुहान हो गया है. बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते पेंड्री फोरलेन के पास मारपीट की घटना को अंजाम दिया है,. घायल गार्ड, मुनुंद गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

पीड़ित गार्ड रमेश कुमार कश्यप ने बताया कि वह पेंड्री दूध लेने गया था. वहां से अपने साले और दोस्त के साथ घर जाने के लिए निकला और वह पेंड्री फोरलेन के पास पहुंचा, तभी पेंड्री के रहने वाले 2 बाइक सवार गज्जू उर्फ देवेंद्र बरेठ और ननकू कश्यप पहुंचे और वहां रुकवाकर गार्ड से गाली-गलौज कर मारपीट की.

घटना में गार्ड के सिर से खून बहने लगा. घटना के बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ आईपी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!