Leo Trailer: धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर विजय थलापित की ‘लियो’ का ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त का खूखांर लुक करेगा हैरान

नई दिल्ली: लंबे समय से फैंस साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय थलापति की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ का इंतजार कर रहे हैं। विजय की इस मूवी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।



इस बीच डायरेक्टर लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी विजय थलापति की ‘लियो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद यकीनन ‘लियो’ के लिए काफी उत्सुकता भी काफी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : अधिकारियों की गुंडागर्दी, इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

सामने आया लियो का शानदार ट्रेलर
बीते दिनों से सोशल मीडिया पर लियो के ट्रेलर को लेकर फैंस की काफी डिमांड हो रही थी। ऐसे में अब लियो के मेकर्स ने प्रशंसकों की इस फरमाइश को पूरा करते हुए गुरुवार शाम को विजय थलापित स्टारर लियो का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : अधिकारियों की गुंडागर्दी, इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

error: Content is protected !!