Google News: गूगल में कैसे मिलती है नौकरी? ये 10 जॉब्स दिला सकते हैं लाखों-करोड़ों का पैकेज?

नई दिल्ली: फोन व लैपटॉप पर कुछ भी सर्च करने के लिए ज्यादातर लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं. एंड्रॉयड फोन यूजर्स कोई भी ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर निर्भर रहते हैं. इस वजह से ज्यादातर लोग गूगल से किसी न किसी तरीके से परिचित हैं. हर साल बड़ी संख्या में युवा गूगल में नौकरी करने का सपना देखते हैं.

 



 

 

 

गूगल अपने एंप्लॉइज का बहुत ख्याल रखता है. अच्छे पैकेज, अच्छी ग्रोथ के साथ ही दिनभर ऑफिस में ही खाने-पीने जैसी तमाम सुविधाएं भी देता है. कई लोगों को लगता है कि गूगल में सिर्फ टेक्मोलॉजी सेक्टर से जुड़ी नौकरियां ही होती हैं. लेकिन यह गलत है. गूगल में एसईओ व कंटेंट राइटिंग में करियर बनाने के भी ऑप्शन हैं. जानिए गूगल में नौकरी कैसे और किस सेक्टर में मिलेगी .

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

गूगल में नौकरियों की लिस्ट

गूगल टेक्निकल और नॉन टेक्निकल, दोनों सेक्टर्स में हायरिंग करता है (Career at Google). गूगल जॉब में हिसाब से लाखों/ करोड़ों का पैकेज ऑफर किया जाता है.

 

 

इन 5 टिप्स से मिलेगी गूगल में नौकरी

गूगल में नौकरी करना चाहते हैं तो अपने रिज्यूमे और कवर लेटर पर काम करें. आप चाहें तो किसी प्रोफेशनल से भी अपना रिज्यूमे तैयार करवा सकते हैं-

 

 

 

1- रिज्यूमे कैसा हो?- अपना रिज्यूमे सिर्फ 1 पेज का बनाएं. उसका फॉन्ट ऐसा हो, जिसे पढ़ना आसान हो और साइज 10-12 रखें. एजुकेशन क्वालिफिकेशन, वर्क एक्सपीरियंस, उपलब्धिां, कॉन्टैक्ट नंबर और पता आदि जरूर लिखें.

 

 

 

2- कवर लेटर कैसा हो?- गूगल एक शानदार कंपनी है और वह अपने यहां एक्सट्रा ऑर्डिनरी लोगों को ही हायर करती है. आपका कवर लेटर यूनीक होना चाहिए, जो आपको दूसरों से अलग हटकर साबित करे. कवर लेटर 3-4 पैराग्राफ का होना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

3- इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?- जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे में पता कर लें और उसके हिसाब से अपनी स्किल्स डेवलप करें. अपने रिज्यूमे में लिखी हर डिटेल को अच्छी तरह से पढ़ लें. इंटरव्यू में उससे क्रॉस क्वेश्चन पूछे जा सकते हैं.

 

 

 

4- स्किल्स कैसे डेवलप करें?- गूगल में नौकरी करने के लिए सिर्फ डिग्री काम नहीं आएगी. डिग्री, डिप्लोमा व अन्य सर्टिफिकेट के साथ ही आपको अपनी स्किल्स पर भी वर्क करना होगा. आपमें लीडरशिप, एनालिटिकल थिंकिंग, टीमवर्क जैसी स्किल्स जरूर होनी चाहिए.

 

 

 

5- गूगल में नौकरी कैसे ढूंढें- गूगल की वेबसाइट पर उसकी वैकेंसी चेक करते रहें. अगर आपके पास गूगल में इंटर्नशिप या नौकरी का पुराना अनुभव है तो आपके लिए वहां करियर बनाने की राह आसान हो सकती है. गूगल अपने पुराने एंप्लॉइज को वरीयता देता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!