‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक या दो नहीं आएंगे 6 ट्विस्ट, जो बढ़ा देंगे अक्षरा और अभिमन्यु के फैंस का गुस्सा

नई दिल्ली: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव की मौत के बाद अब अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. #Abhira फैंस इसके चलते अपकमिंग ट्रैक में क्या होने वाला है. इसे जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. इसी बीच अपकमिंग ट्रैक में आने वाले एक दो या तीन नहीं 6 ट्विस्ट फैंस को हैरान कर देगें. वहीं फैंस का गुस्सा भी मेकर्स को देखना पड़ सकता है. तो आइए आपको बताते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ट्विस्ट की शुरुआत होगी अभिनव की बहन मुस्कान से, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा की प्रेग्नेंसी का खुलासा मंजरी के सामने करेगी.

तीसरा ट्विस्ट यह होगा कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी के कारण अभिमन्यु शादी को लेकर दुविधा में नजर आएगा और एक समय ऐसा आएगा जब वह शादी कैंसल करने का मन बनाएगा.

चौथे ट्विस्ट में मंजरी सुजीत को घर से निकालने के बाद आरोही और अक्षरा को चेतावनी देगी और कहेगी कि उन्हें अपने कदमों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें अकेले में सारी बातें बतानी चाहिए थी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पांचवे ट्विस्ट में अक्षरा की ननद मुस्कान उसे अपनी शादी में परेशानी के लिए दोषी मानती हुई नजर आएगी और अक्षरा को भला बुरा कहती हुई दिखेगी.

छठे ट्विस्ट में आरोही पूरी फैमिली और अभिमन्यु को अक्षरा की प्रेग्नेंसी का सच बताएगी, जिसके कारण एक बार फिर सगाई टलती हुई दिखेगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!