Tiger 3 Trailer: सलमान खान की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट, ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को सीबीएफसी से मिला ये रिस्पांस

नई दिल्ली: सलमान खान की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर’ थर्ड इंस्टॉलमेंट के साथ कुछ ही दिनों में फैंस के सामने हाजिर हो जाएगी। मेकर्स एक-एक कर फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं, जो फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और डबल कर रहा है। फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है। इस बीच ट्रेलर के रन टाइम और सीबीएफसी की तरफ से मिले सर्टिफिकेट की डिटेल सामने आई है।

 



जल्द आएगा ट्रेलर
‘टाइगर 3’ फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। एक्शन से भरपूर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की कहानी बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस में खासा उत्साह। हाल ही में फिल्म से सलमान खान का न्यू लुक शेयर किया गया। इसके पहले ‘टाइगर का मैसेज’ सामने आया था, जिसमें दिखाया गया कि देश की सेवा करने वाले टाइगर को देशद्रोही करार कर दिया गया है। इन एक्साइटिंग अपडेट्स के बाद ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर का रन टाइम 2 मिनट 51 सेकंड का होगा।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

यूए सर्टिफिकेट से पास हुई ‘टाइगर 3’

टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर को बिना किसी कट के सीबीएफसी से पास कर दिया गया है। 16 अक्टूबर को सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर फाइनली लॉन्च होगा और फैंस इसे बिना किसी एडिशन के देख सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

जानें कब रिलीज हो रही फिल्म

मनीष शर्मा की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘टाइगर 3’ फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट दिवाली 2023 है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को है। ऐसे में फिल्म भी उसी तारीख को रिलीज की जा सकती है। मूवी में इमरान हाशमी के भी होने की चर्चा है। हालांकि, उन्हें लेकर कोई भी अपडेट रिवील नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!