Ducati Multistrada V4 Rally : Ducati ने लॉन्च की अपनी धांसू ऑफ-रोड बाइक, कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई डुकाटो मल्टीस्ट्राडा V4 रैली कैसे अलग है?

 



जो बात नई डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली को अन्य मल्टीस्ट्राडा वेरिएंट से अलग बनाती है, वह है इसका बड़ा 30-लीटर फ्यूल टैंक, नया डिज़ाइन किया गया विंडस्क्रीन जो लंबा तथा चौड़ा है और पीछे की सीट पर ज्यादा जगह देने के लिए रिवाइज्ड लगेज माउंट। हार्डवेयर की बात करें तो डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली में सस्पेंशन का 200 मिमी ट्रैवल (आगे और पीछे) मिलता है जबकि वी4 एस में 170 मिमी फ्रंट ट्रैवल और 180 मिमी रियर ट्रैवल मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

नई डुकाटो मल्टीस्ट्राडा V4 रैली का इंजन

Ducati Multistrada V4 Rally : डुकाटी कई सीट और सस्पेंशन ऑप्शन देती है ताकि बाइक पर 805 मिमी से 905 मिमी तक के राइडर्स को अकोमोडेट किया जा सके। नई डुकाटो मल्टीस्ट्राडा V4 रैली को पावर देने के लिए 1158cc V4 इंजन है, जो 168bhp और 128Nm जनरेट करता है। यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा गया है। मोटरसाइकिल निर्माता ने इसमें नए ऑफ-रोड पावर मोड के साथ नया एंड्यूरो राइडिंग मोड भी पेश किया है, जो पावर को 113bhp तक सीमित करता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!