मजदूर और किसान समेत 6 लोगों की मौत, तेज आंधी आने से हुई कई घटनाएं…

उत्तरप्रदेश:  तेज आंधी के साथ यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। लखनऊ में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। पूजा पंडालों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं  बारिश के कारण पेड़ गिरने से पूरे यूपी में छह लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर व बदायूं में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कैराना में दो मजदूर और बिजनौर में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, गोण्डा में आंधी के कारण बिजली का एक खंभा टूटकर गिर गया। इसकी चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गई।



इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

 

 

 

कुर्सी रोड स्थित ऑटोमैटिक स्टेशन पर 3.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दूसरी ओर एयरपोर्ट स्थित मुख्य मौसम केन्द्र पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। गोमती नगर, अमौसी समेत कई इलाकों में आंधी तो आई लेकिन बारिश नहीं हुई। मलिहाबाद तहसील में कई स्थानों पर ओले गिरे। इनमें कसमंडीकलां, शिवदासपुर, फतेह नगर, मीठे नगर, रमगढ़ा शामिल हैं। ओले गिरने से धान की फसल और फूलों की नर्सरी को काफी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

 

 

 

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। मंगलवार की दोपहर तक इसका असर रह सकता है। दोपहर तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे दिन और रात का तापमान नीचे आने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ से आई आंधी और बारिश से धरती की परत ठंडी हुई है।

error: Content is protected !!