JanjgirChampa Arrest : बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. राहौद के बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी मुकेश निर्मलकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है. पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 458, 294, 506, 323, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.



दरअसल, कोहका के मनोज कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ड्यूटी करने राहौद बिजली उपकेंद्र आया था. काम ज्यादा होने पर वह वहीं सो गया. उसी समय राहौद के मुकेश निर्मलकर अपने एक अन्य साथी के साथ आकर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर नायब तहसीलदार से मारपीट करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजस्व निरीक्षक और कोटवार से भी हाथापाई, JCB और बाइक को किया जब्त

मामले में पुलिस ने राहौद से मारपीट करने वाले आरोपी मुकेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा बयान, योजना से महात्मा गांधी के नाम हटाने पर है आपत्ति, गांधी को पिता मानती है कांग्रेस, ...क्या भाजपा भी महात्मा गांधी को पिता मानती है ?

error: Content is protected !!