Shastry Virudh Shastry: परेश रावल की फिल्म शास्त्री विरुद्ध शास्त्री की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ तीन नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की। ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ फिल्म का निर्देशन नंदिता रॉय और शिव प्रसाद मुखर्जी ने किया है जबकि इसका निर्माण ‘वायकॉम 18 स्टूडियोज’ के बैनर तले किया गया है।

 



आधिकारिक बयान के अनुसार, इस फिल्म की कहानी सात वर्षीय बच्चे मोमोजी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने माता-पिता तथा दादा-दादी की भावनाओं से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा है। फिल्म का सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोमोजी को रखने का नैतिक आधार किसके पास है? इस फिल्म में मिमी चक्रवर्ती, अमृता सुभाष, मनोज जोशी, नीना कुलकर्णी और शिव पंडित जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!