Janjgir News : भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एवं छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह एवं पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के संतोष लहरे 27 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को संयुक्त रूप रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा की यह विशाल रैली आज प्रातः 11ः00 बजे रेल्वे स्टेशन चौक गायत्री मंदिर से प्रारंभ होगी।



इस रैली में भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही बिहार प्रदेश के सांसद व जिला चुनाव प्रभारी डॉ. संजय जायसवाल, क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व सांसद कमला पाटले उपस्थित रहेंगे। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुये भाजपा की यह रैली तहसील चौक जांजगीर पहुुंचकर तहसील चौक के मैदान में सभा के रूप में परिवर्तित होगी, जिसे भाजपा के नेतागण संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकाशवाणी ने किसान स्कूल बहेराडीह की टीम का किया सम्मान, कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया रेडियो किसान दिवस, तीन जिले के प्रगतिशील किसान हुए शामिल

इस नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण व जांजगीर-चाम्पा जिला के भाजपा कार्यकर्तागण शामिल होने जांजगीर आयेंगे। रैली व सभा के उपरांत जिले के तीनों प्रत्याशी जिलाधीश कार्यालय में जाकर नामांकन प्रस्तुत करेंगे। इसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुये है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला महामंत्री द्वय पुरूषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू ने जांजगीर-चाम्पा जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Murder Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक की हत्या के मामले में फरार 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक जब्त

error: Content is protected !!