ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड का बिगाड़ा खेल, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल; 8 विकेट से अंग्रेजों को दी शिकस्त

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 25वां मैच खेला गया। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराते हुए बड़ा उलटफेर किया। इस हार से इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, श्रीलंका ने खुद को टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है।

 



टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जोस बटलर का यह फैसला उस वक्त गलत साबित हो गया, जब टीम ने 85 रन के स्कोर पांच विकेट गंवा दिए। टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वापसी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली।

इंग्लैंड टीम श्रीलंकाई गेंदबाजों से नहीं पा सकी पार
इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 156 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बेन स्टोक्स ने बनाए। स्टोक्स 43 रन बनाकर लाहिरु कुमारा का शिकार बने। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 रन की पारी खेली। रजिथा ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने बेंगलुरु में किफायती गेंदबाजी की। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का एक भी मौका नहीं दिया। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमार ने 3 विकेट झटके। लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने वाले अनुभवी गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट मिले। रजिथा को भी दो विकेट मिले।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

श्रीलंका की शुरुआत हुई थी खराब
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 के स्कोर पर डेविड विली ने कुसल परेरा को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। 23 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर डेविड विली का दूसरा शिकार बने।

दो विकेट विकेट जल्द गंवाने के बाद पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने संभलकर खेलते हुए श्रीलंका की पारी को संभाला। दोनों के बीच नाबाद 137 रन की साझेदारी हुई। निसांका ने नाबाद 77 रन और सदीरा ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!