Ghoomer OTT Release: ‘वर्ल्ड कप’ का मजा होगा दोगुना! ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’

इन दिनों आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) चल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस साल का वर्ल्ड कप भारत में ही हो रहा है और भारतीय क्रिकेट टीम पहली टीम है, जो सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई हो चुकी है। इस बीच क्रिकेट के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के दीवानों के लिए भी खुशी की खबर सामने आई है। स्पोर्ट्स ड्रामा ‘घूमर’ (Ghoomar) वर्ल्ड कप मैच के बीच ओटीटी पर रिलीज होगी।

 



आर. बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यूं तो फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स के द्वारा बढ़िया रिव्यू मिला था, लेकिन ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के चलते फिल्म सर्वाइव नहीं कर पाई थी। बॉक्स ऑफिस पर मूवी का हालत बहुत मंदा थी। खैर, क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जिन लोगों ने थिएटर्स में ये फिल्म नहीं देखी, अब ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार घूमर
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) स्टारर फिल्म ‘घूमर’ थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म वर्ल्ड कप मैच के बीच प्रीमियर होगी। हाल ही में, ओटीटी डेट की अनाउंसमेंट की गई है। अभिषेक की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 10 नवंबर 2023 से स्ट्रीम होगी।

The pitch is ready! 🏏

Are you?

Adding more action this cricket season with #GhoomerOnZEE5#Ghoomer, premieres 10th Nov.#ZEE5 pic.twitter.com/C40msgpMcu— ZEE5 (@ZEE5India) November 3, 2023

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

क्या है घूमर की कहानी?
‘घूमर’ एक विकलांग क्रिकेटर अनीना दीक्षित (सैयामी खेर) की कहानी है, जिसका सपना एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने का होता है, लेकिन सपने पूरे होने से पहले ही उसके साथ एक ऐसी दुर्घटना हो जाती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले अनीना का एक्सीडेंट हो जाता है और उसका दाहिना हाथ काटना पड़ता है। हालांकि, अनीना हार नहीं मानती है और एक हाथ से क्रिकेट खेलने की ठान लेती है अभिषेक बच्चन ने कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!