JanjgirChampa Arrest : पटाखा की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 65 सौ रुपये का पटाखा जब्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

जाजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे की बिक्री करने वाले चुन्नी लाल देवांगन को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम धारा 9 ( ख ) के तहत FIR दर्ज किया है. चुन्नी लाल देवांगन के कब्जे से 65 सौ रुपये का पटाखा जब्त किया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि नवागढ़ के चुन्नी लाल देवांगन, अपनी घर में अवैध रूप से पटाखा बिक्री करने के लिए रखा है. मौके पर दबिश देकर पुलिस ने चुन्नी लाल देवांगन के पास से विभिन्न प्रकार के पटाखे को जब्त किया है, जिसकी कीमत 65 सौ रुपये है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!