Janjgir Big News : एनीकट के पास युवक की मिली लाश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछ्नपुर गांव के केराझरिया एनीकट के पास 22 वर्षीय युवक की लाश मिली है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



दरअसल लछनपुर गांव के 22 वर्षीय युवक विजय उर्फ मोंटू यादव, 4 से 5 माह से वह केराझरिया एनीकट के पास ही रहता था और वहीं पर सोया करता था. आज सुबह वहां पर नहाने आये कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. युवक विजय उर्फ मोंटू यादव की मौत किस वजह से हुई है. यह अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!