Janjgir Arrest : 32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त, नैला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने शराब परिवहन करने वाले आरोपी विवेक सिंह सूर्यवंशी को सरखों गांव से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 32 पाव देशी शराब, शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. आरोपी नैला के दर्रीपारा का रहने वाला है.

 



दरअसल, नैला पुलिस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति शराब परिवहन कर रहा है और वह सरखों गांव की ओर से नैला की ओर आ रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने सरखों गांव में दबिश दी और अटल चौक में उसे पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद उसके कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. मामले में आरोपी विवेक सिंह सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!