Dev Deepawali 2023: 26 या 27 नवंबर, कब मनाई जाएगी देव दीपावली? यहां दूर करें सारा कंफ्यूजन

दिवाली के ठीक ग्यारह दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है। दीपावली के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाया जाता है। देव दीपावली को लेकर मान्यता है कि इस दिवाली में न सिर्फ मनुष्य ही बल्कि देवता भी दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। यही वजह है कि इस देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष देव दीपावली का पर्व 26 नवंबर को मनाया जाएगा। यहां जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और उपाय के बारे में…



इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर रविवार को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से अगले दिन 27 नवंबर सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक है. देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि में प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में मनाई जाती है. इसलिए इस साल देव दीपावली 26 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी, जबकि कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 27 नवंबर सोमवार को होगा.

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने डभरा के वार्ड क्रमांक 14 के चक्रधारी मंदिर में सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, क्षेत्र के लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

एक कथा के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। राक्षस के आतंक के अंत के बाद सभी देवता गण इस दिन काशी में अनेक दीपक जलाकर उत्सव मनाए थे। इसी वजह से हर वर्ष कार्तिक की पूर्णिमा तिथि पर और दीपावली के 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े -  क्यों कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी लोगों को आ रहे हैं हार्ट अटैक? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही चूक

देव दीपावली के दिन करें ये उपाय

देव दीपावली को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान तथा दान पुण्य करने और दीपदान करने से कई तरह की फल की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग काशी के गंगा में डुबकी लगाते हैं उसके बाद दीपदान करते हैं।

error: Content is protected !!