Ind vs Aus 1st T20: Rinku Singh ने आखिरी गेंद पर जमाया ‘SIX’, लेकिन क्यों नहीं हुआ स्कोरबोर्ड पर काउंट? जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में 2 विकेट से हराया। इस मैच में रिंकू सिंह ने शानदार तरीके से मैच को फिनिश किया। जब भारत को 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत थी, तब रिंकू ने आखिरी गेंद पर विनिंग सिक्स लगाया, लेकिन इस विनिंग सिक्स को स्कोरबोर्ड पर क्यों नहीं काउंट किया गया, इसके पीछे की वजह आइए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते है।

 



IND vs AUS 1st T20: Rinku Singh का विनिंग सिक्स क्यों स्कोरबोर्ड पर नहीं हुआ काउंट?
दरअसल, सीन एबॉट ने पारी की आखिरी गेंद फेंकी और वो नो बॉल थी। इस गेंद पर रिंकू (Rinku Singh) ने छक्का जमाया था, लेकिन इस दौरान समय हूटर बजा, जो कि नो बॉल के लिए बजता है। इस तरह थर्ड अंपायर ने कहा कि गेंद नो बॉल है। ऐसे में टीम इंडिया को एक रन मिला और भारत ने मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इंग्लिश का शतक गया बेकार, आखिरी ओवर रहा रोमांचक
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से जोश इंग्लिश ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 50 गेंद का सामना करते हुए 110 रवन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 चौके लगाए। स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली। इस तरह 209 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीमके दोनों ओपनर्स 15 गेंद के अंदर पवेलियन लौटे।

ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए। यशस्वी भी 21 रन पर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और सर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली। सूर्या ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए। ईशान ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर ने 2 रन बनाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

भारत के लिए आखिरी ओवर रोमांचक रहा। 19वें ओवर में भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर सात रन की जरूरत थी। रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया। उसके बाद तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए। रवि बिश्नोई चौथी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए।

पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन पूरा किया, लेकिन अर्शदीप सिंह रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर भारत को एक रन की जरूरत थी और रिंकू ने सीन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन रिंकू के खाते में नहीं जुड़ा, क्योंकि एबॉट का पैर क्रीज से बाहर था और ये गेंद नो बॉल करार दी गई। ऐसे में छक्के की जगह भारत को एक रन मिला।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!