JanjgirChampa Big Update : शराब दुकान के 2 गार्ड की हत्या का मामला, 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, SP ने सुराग बताने वाले को ईनाम देने घोषणा की, हत्या करते CCTV फुटेज हुआ है वायरल… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की शराब दुकान के 2 गार्ड की हत्या के मामले में 20 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली है और SP ने सुराग बताने वाले को 5 हजार ईनाम देने की घोषणा की है. 4 और 5 नवम्बर को 2 गार्ड की हत्या हुई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार तफ़्तीश कर रही है.

 



हत्या का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें टंगिया से ताबड़तोड़ वार करते बदमाश दिख रहा है, जो नकाब पहना है. इधर, पुलिस की टीम गांव-गांव जा रही है और CCTV फुटेज को दिखा रही है, जिसमें हत्या करते बदमाश कैद हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : TI समेत 3 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश...

तमाम कोशिश के बाद भी जब पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिला तो SP ने सुराग बताने वाले को 5 हजार ईनाम देने की घोषणा की है. दूसरी ओर, पुलिस द्वारा संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है और 15 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 17 जून को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, सिवनी गांव की 4 और 5 नवम्बर की रात शराब दुकान के बाहर सोए 2 गार्ड यदुनन्दन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी की हत्या हुई है. इस घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है. वारदात के बाद पुलिस की टीम, बदमाश का सुराग जुटाने जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के हाथ 20 दिन बाद भी खाली है, जिसके बाद SP ने सुराग बताने वाले को 5 हजार ईनाम देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!