Janjgir Big News Update : कैश कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन पर फायरिंग का मामला, 78 लाख 41 हजार 2 सौ रुपये की हुई है लूट, जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी वारदात, बदमाशों का सुराग 24 घण्टे बाद भी नहीं मिला, SP विवेक शुक्ला ने गठित की है 7 टीम, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गई है टीम, साइबर टीम भी कर रही है जांच, बदमाशों के भागने वाले रूट का CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव की शराब दुकान में कैश कलेक्शन के लिए पहुंचे गनमैन पर फायरिंग और 78 लाख 41 हजार 2 सौ रुपये की लूट के मामले में 24 घण्टे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है. SP विवेक शुक्ला ने अलग-अलग 7 टीम गठित की है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों को भेजी गई है. साथ ही, साइबर टीम भी मामले की जांच कर रही है. वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नकाबपोश बदमाश, बाइक में सवार होकर पामगढ़ की ओर भागे हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा भागने वाले रूट का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

उधर, घायल गनमैन शैलेन्द्र सिंह का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज जारी है और उसके पैर में फंसी गोली को भी निकाल ली गई है. फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी थी. फिलहाल, जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद पुलिस लगातार सुराग जुटाने लगी है, लेकिन 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिल सका है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें, कल 14 जनवरी को शाम साढ़े 4 बजे बड़ी वारदात के बाद घटनास्थल पर बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला भी पहुंचे थे और एसपी के साथ अन्य पुलिस अफसरों के साथ सिटी कोतवाली में मीटिंग लेकर बदमाशों को पकड़ने तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए थे. इस तरह आज पुलिस ने दिन भर कवायद की, लेकिन बदमाशों को लेकर पुलिस के पास कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!