Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : ग्रामीण विकास योजना से सशक्त बन रही महिलाएं, मनरेगा में महिलाएं बना रहीं परिसंपत्तियां, बिहान योजना से जुड़कर बन रही आत्मनिर्भर

जांजगीर-चांपा. महिलाओं की भूमिका लगातार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में बढ़ रही है। उनके कार्यों से उन्हें नई पहचान के गांव में सम्मान मिल रहा है। यह हो रहा है महात्मा गांधी नरेगा से, जिससे जुड़कर महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गांव में परिसंपत्तियों का निर्माण कर रही हैं, तो दूसरी ओर वे स्व सहायता समूह बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं की इस सहभागिता से गांव का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। 8 मार्च 2020 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उनके साहसिक कार्यों, जज्बे को नमन करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल का कहना है कि पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में चयनित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य कर रही है। महिलाएं गांव में ही रहकर बेहतर कार्य कर सके और समूह बनाकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से लगातार जोड़ा जा रहा है। जिले में कुल 6490 महिला स्व सहायता समूह संचालित हैं। इनमें से अधिकांश महिला स्व सहायता समूहों ने गांव में ही अपना व्यवसाय शुरू किया है। सब्जी बाड़ी के अलावा मछली पालन, मुर्गीपालन का काम भी कर रही है। महिला समूहों ने साबुन बनाना, बांस शिल्प की कारीगरी, ऑफिस फाइल, लिफाफे बना रही है, तो मशरूम, जैविक खाद, सेनेटरी नेपकीन, सेंट्रिंग का कार्य कर रही है। इससे उनके परिवार का गुजारा भी हो रहा है और गांव में ही उन्हें रोजगार मिल रहा है। जहां एनआरएलएम योजना से समूह बनाकर रोजगार दिया जा रहा है। सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से भी समूह की महिलाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में समूहों द्वारा गोठान में जैविक खाद, सब्जी बाड़ी आदि कार्य किए जा रहे हैं। वहीं महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से महिलाओं को गांव में ही मजदूरी मूलक रोजगार दिया जा रहा है। जिसमें महिलाएं अपनी हिस्सेदारी बढ़-चढ़कर निभा रही हैं। महिलाओं ने अप्रैल 2019 से 6 मार्च 2020 तक 22 लाख 5 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त किया है। इन महिलाओं ने गोठान, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, मिट्टी मुरम सड़क के कार्यों में अपनी हिस्सेदारी निभाई। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ महिलाओं को प्रमुखता से मिल रहा है.
[su_heading]इन्हें भी देखें…[/su_heading]



  1. [su_youtube url=”https://youtu.be/LDzwUx42v34″]
Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!